• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Rahul Gandhi targets BJP in Madhya Pradesh assembly elections
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 30 सितम्बर 2023 (13:35 IST)

मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर, शाजापुर में बोले राहुल गांधी, 0BC आरक्षण को लेकर मोदी सरकार को घेरा

मध्यप्रदेश का युवा,किसान आज भाजपा से नफरत करने लगा है: राहुल गांधी

मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर, शाजापुर में बोले राहुल गांधी, 0BC आरक्षण को लेकर मोदी सरकार को घेरा - Rahul Gandhi targets BJP in Madhya Pradesh assembly elections
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने कांग्रेस के चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया है। शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पोलायकला में जनआक्रोश यात्रा के तहत कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस। एक तरफ गाधी जी तो दूसरी तरफ गोडसे। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार तो दूसरी तरफ मोहब्बत और भाईचारा।

राहुल ने कहा कि भाजपा जहां जाती है वहां नफरत फैलाती है। मध्यप्रदेश का युवा,किसान आज भाजपा से नफरत करने लगा है। जो उन्होंने जनता के साथ किया, जनता अब उनके साथ कर रही है। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा 380 किलोमीटर चली थी और यात्रा के दौरान किसानों और बेरोजगारों ने उनको अपनी समस्या बताई थी।

भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा-राहुल गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्यप्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार मध्यप्रदेश में भाजपा ने किया है और उतना देश में कहीं नहीं हुआ। भाजपा ने मिड-डे मील के साथ-साथ महाकाल कॉरिडोर में पैसा चोरी किया, व्यापमं में एक करोड़ लोगों को नुकसान पहुंचाया। एमबीबीएस सीट बेची जाती है। सोयाबीन किसानों को पैसा नहीं मिलता है।

राहुल ने छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां किसानों को धान का मूल्य दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ किया जा रहा था लेकिन भाजपा वालों ने सरकार चोरी कर ली। प्रदेश में 18 साल में 18 हजार किसानों ने आत्महत्या की। पहली बार किसानों से टैक्स लिया जा रहा है। हिंदुस्तान के किसान आज मोदी सरकार के खिलाफ खड़े हो गए है।

राहुल के निशाने पर अडानी- राहुल गांधी ने एक बार पीएम मोदी और अडानी के रिश्तों पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को दो-तीन अरबपातियों को फायदा पहुंचाने का काम करती है। राहुल ने कहा अडानी पर हमला बोलते हुए कहा कि संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछने पर उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। आज देश के सभी प्रतिष्ठानों पर अडानी का कब्जा है।

OBC के मुद्दें पर हमलावर राहुल-राहुल गांधी ने प्रदेश के चुनावी रण में ओबीसी का मुद्दा उठाते हु कहा कि महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण में क्यों नहीं किया गया। राहुल ने सीधे पीएम मोदी सवाल पूछते हुए कहा कि आप खुद को ओबीसी नेता कहते है लेकिन महिला आरक्षण में ओबीसी आरक्षण क्यों नहीं किया गया।

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान को 90 अफसर चलाते है और यह कानून बनाने का निर्णय लेते है कि पैसा किधर जाएंगे। राहुल ने कहा कि इन 90 अफसरों में से कितने ओबीसी है। राहुल ने कहा कि जाति जनगणना नहीं होने के कारण देश में ओबीसी की संख्या के बारे में किसी को नहीं पता। राहुल ने कहा पीएम मोदी ओबीसी, दलित और आदिवासियों के लिए काम नहीं करते है। पीएम मोदी नफरत और हिंसा फैलाने का काम करते है।

राहुल ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदुस्तान का एक्सरे हो और जातीय जनगणना हो। देश में ओबीसी कितने है और कितनी भागीदार है, यह सबको पता चलना चाहिए। देश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहला फैसला जातीय जनगणना कराई जाएगी। राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2011 में जातीय जनगणना कराई थी लेकिन मोदी सरकार ने आंकड़े नहीं जारी किए। मोदी सरकार को देश को नहीं बताना चाहती है कि देश में कितने ओबीसी है।

प्रदेश के भविष्य का चुनाव-वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 महीने की सरकार में 24 लाख किसानों का कर्जा माफ किया गया और 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी गई। कमलनाथ ने कहा कि सौदबाजी नहीं करने के चलते प्रदेश में उनकी सरकार चली गई। कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना है। प्रदेश में कांग्रेस आते ही किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और किसानों को 12 घंटे बिजली दी जाएगी।
 
ये भी पढ़ें
मैदान नहीं छोड़ूंगा, अपने काम और कार्यकर्ताओं के दम पर जीतूंगा चुनाव, MLA संजय शुक्ला का दावा