1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Rahul Gandhi entry in Madhya Pradesh assembly elections

राहुल गांधी आज करेंगे मध्यप्रदेश में चुनावी रण का शंखनाद

Rahul Gandhi
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी रण में आज राहुल गांधी की एंट्री होने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी की जनआक्रोश यात्रा के तहत शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा के पोलायकला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

मध्यप्रदेश के चुनावी समर में यह राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली होगी। जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस महासचिव एवं मप्र प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, नेता डॉ गोविंद सिंह सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह के मुताबिक विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में राहुल गांधी का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है। राजीव सिंह के मुताबिक राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मालवा-निमाड़ में व्यापक समर्थन मिला था और अब कांग्रेस विधानसभा चुनाव में इस मुद्दें को भुनाना चाहती है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
शिवपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया?