सम्बंधित जानकारी
- इंदौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के टिकट के लिए भारी उठापटक
- अतिथि शिक्षकों को सीएम शिवराज का बड़ा तोहफा, सैलरी की डबल, जानें अब कितना मिलेगा मानदेय
- MP Assembly Election 2023 : सपा ने मप्र में 2 और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित
- सितंबर से भोपाल और इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन, बोले CM शिवराज, भोपाल मेट्रो को सीहोर और मंडीदीप तक बढ़ाया जाएगा
- चुनाव से 2 महीने पहले शिवराज कैबिनेट के विस्तार की Inside Story
bjp 2nd list for assembly election 2023 : 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को BJP ने दिया विधानसभा का टिकट
bjp announces 2nd list for assembly election 2023 : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी। इसमें 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इसमें चौंकाने वाला नाम पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है।
विजयवर्गीय को इंदौर 1 से टिकट दिया गया है। विजयवर्गीय को टिकट मिलने के बाद यह तय माना जा रहा है कि उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट नहीं मिलेगा।केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव - 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/qJT8nWXvLF
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) September 25, 2023
माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने वर्तमान विधायक संजय शुक्ला को इसी सीट से टिकट दे सकती है। इससे इस सीट पर मुकाबला रोचक होगा। इसके अलावा देपालपुर से मनोज पटेल को टिकट दिया गया है।
बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में भाजपा की दूसरी सूची को हरी झंडी दी गई। इन सांसदों को मिला टिकट-
- फग्गनसिंह कुलस्ते -मंडला
- गणेश सिंह -सतना
- नरेन्द्र सिंह तोमर -दिमनी
- प्रहलाद पटेल -नरसिंह पुर
- राकेश सिंह -जबलपुर पश्चिम
- रीति पाठक -सीधी
- उदयप्रताप सिंह -गाडरवाड़ा
13 सितंबर को समिति की हुई थी बैठक : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गत 13 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस बैठक में भाजपा की दूसरी सूची को हरी झंडी दी गई।
