सम्बंधित जानकारी
- कौन हैं निशा बांगरे, जिन्होंने नौकरी से दिया इस्तीफा, अब टिकट मिलेगा या नहीं?
- कांग्रेस को अब इन सीटों पर झेलना पड़ सकता है असंतोष
- 10 साल से गढ़ रही ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में भाजपा लगा पाएगी हैट्रिक?
- निशा बांगरे का इस्तीफा मंजूर, क्या कांग्रेस बदलेगी आमला से टिकट?
- MP में कांग्रेस ने 4 सीटों पर उम्मीदवार बदले, अजब सिंह कुशवाह को फिर सुमावली से मौका
भाजपा नेता ने रोते हुए छोड़ी पार्टी, मंत्री कमल पटेल पर लगाए गंभीर आरोप
Madhya Pradesh election news : मध्यप्रदेश भाजपा में टिकटों को लेकर घमासान जारी है। हरदा में भाजपा नेता सुरेंद्र जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए पार्टी में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।
सुरेंद्र जैन ने मंत्री कमल पटेल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पटेल के संरक्षण में हरदा में जुआ, सट्टा,नशा और नकली बीज व नकली कीटनाशक का कारोबार चल रहा है।
जैन कमल पटेल को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी सर्वे को नजर अंदाज कर कमल पटेल को टिकट दिया है।
उल्लेखनीय है कि सुरेंद्र जैन हरदा में पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता माने जाते हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को भेजा है।
