Holika 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानें कब खेलें होली और किसे रहना चाहिए बचकर
Lunar eclipse 2024
चंद्र ग्रहण प्रारंभ : 25 मार्च 2024 सुबह 10:24 से।
चंद्र ग्रहण समाप्त : 25 मार्च 2024 दोपहर 03:01 पर।
चंद्र ग्रहण की अवधि : इस चंद्र ग्रहण की अवधि 4 घंटे और 36 मिनट होगी।
सूतक काल : यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा तो इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जहां चंद्र ग्रहण नजर आता है वहां पर 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है और मोक्ष काल तक यह रहता है।
moon eclipse 2024
यहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण : यह चंद्र ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग में दृश्यमान होगा।
होली का पर्व मनाएं या नहीं : होली का पर्व 25 मार्च सोमवार के दिन ही मनाया जाएगा। चंद्र ग्रहण का प्रभाव होली पर नहीं पड़ेगा इसलिए होली का त्योहार मनाए जाने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव : होली के पर्व पर तो चंद्र ग्रहण का कोई शुभ या अशुभ प्रभाव नहीं है परंतु राशियों पर इसका प्रभाव है इसलिए मेष, कन्या, कुंभ और मीन राशि जिसकी है वे होली का त्योहार सावधानी से मनाएं। वृषभ, सिंह, धनु और मकर के लोगों के लिए यह ग्रहण शुभ है और तुला, मीन, कर्क और मिथुन के लिए मिलाजुला समय रहेगा।

