• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. Chandra grahan in october 2023 in india
Written By
Last Modified: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023 (16:46 IST)

Chandra grahan time: चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखाई देगा?

Chandra Grahan
Lunar eclipse time 2023: 28- 29 अक्टूबर 2023 के दरमियान वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस बार खंडग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दृश्यमान होगा इसलिए कुछ विद्वानों के अनुसार इसका सूतक काल मान्य होगा। आओ जानते हैं कि भारत में इस ग्रहण को कब और कहां से देख सकते हैं।
 
चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
  1. इस ग्रहण का शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11:31 से प्रारंभ होगा।
  2. इसके बाद मध्य रात्रि 01:06 पर इसका पहला स्पर्श काल रहेगा।
  3. इसके बाद मध्य रात्रि 01:44 पर यह अपने चरम पर रहेगा।
  4. इसके बाद मध्य रात्रि 02:22 पर इसका अंतिम स्पर्श काल रहेगा।
  5. अंत में तड़के करीब 3:55 पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
 
चंद्र ग्रहण देखने का समय : मध्य रात्रि 01:06 से 02:22 के बीच आप इसे देख सकते हैं।
चंद्र ग्रहण भारत में कहां-कहां दिखाई देगा? 
  • भारत में करीब करीब सभी बड़े शहरों से इस ग्रहण को देखा जा सकता है। 
  • जैसे नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता और वाराणसी में यह स्पष्ट दिखाई देगा।
  • गुवाहटी, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, लखनऊ, मदुरै, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी, अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना समेत कई शहरों में नजर आएगा।
 
दुनिया में और कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?
  • यह चन्द्र ग्रहण हिन्द महासागर, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर के क्षेत्र में दिखाई देगा।
  • इसी के साथ ही अफ्रीका, एशिया और यूरोप के अधिकांश भूभाग पर यह ग्रहण देखा जा सकता है।
  • यह ग्रहण उत्तर अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।
  • भारत के पड़ोस में नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, बर्मा, मंगोलिया, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, इंडोनेशिया में भी यह दिखाई देगा।
  • इसके वलावा चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और जापान में भी देखा जा सकेगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
27 अक्टूबर 2023, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त