सम्बंधित जानकारी
- 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर इसका असर
- Lunar eclipse 2023 : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
- चंद्र ग्रहण पर कोई उपाय नहीं कर सकते हैं तो चंद्रमा के 111 नाम बोलिए, मिलेगा स्नेह, सुख, शांति, सेहत, सफलता और धन
- Lunar Eclipse 2023 : क्या आप जानते हैं आज के चंद्र ग्रहण की ये खास बातें? कहां होगा और कितनी देर तक इसका प्रभाव रहेगा?
- Chandra grahan 2023 in india : आज वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कहां कहां पर दिखाई देगा? क्या, क्यों और कैसे होता है चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण कब है, कहां दिखाई देगा और क्या रहेगा सूतक काल?
October 28 Lunar eclipse 2023: 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन पहला उपछाया चंद्र ग्रहण लगा था। अब इसके बाद 28- 29 अक्टूबर 2023 के दरमियान वर्ष का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण लगने वाला है। स्थानीय समयानुसार यह ग्रहण विश्व के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर नजर आएगा। इस ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। आओ आनते हैं कि यह ग्रहण कब लगेगा, इसका सूतक काल कब से प्रारंभ होगा और यह ग्रहण कहां दिखाई देगा
चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
- इस ग्रहण का शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11:31 से प्रारंभ होगा।
- इसके बाद मध्य रात्रि 01:06 पर इसका पहला स्पर्श काल रहेगा।
- इसके बाद मध्य रात्रि 01:44 पर यह अपने चरम पर रहेगा।
- इसके बाद मध्य रात्रि 02:22 पर इसका अंतिम स्पर्श काल रहेगा।
- अंत में तड़के करीब 3:55 पर यह ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
- हालांकि खंडग्रास का समय मध्य रात्रि 01:06 से 02:22 तक ही रहेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब लगेगा?
- सूतक काल 28 अक्टूबर को दोपहर 02:52 पर प्रारंभ होगा।
- सूतक काल 29 अक्टूबर को 02:22 एएम पर समाप्त होगा।
कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?
- यह चन्द्र ग्रहण हिन्द महासागर, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका, एशिया और यूरोप अधिकांश भूभाग पर दिखाई देगा।
- यह ग्रहण उत्तर अमेरिका तथा दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों से भी दिखाई देगा।
- यह चन्द्र ग्रहण भारत, नेपाल, पाकिस्तान, मॉरीशस और सिंगापुर से भी दिखाई देगा।
- यह चंद्र ग्रहण भारत के कुछ शहरों जैसे नई दिल्ली, मुम्बई, बेंगलूरु, अहमदाबाद, कोलकाता और वाराणसी में दिखाई देगा।
उल्लेखनीय है कि उपरोक्त चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समय अनुसार है। यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से दृश्यमान होगा इसलिए कुछ विद्वानों के अनुसार इसका सूतक काल मान्य होगा।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
