सम्बंधित जानकारी
- Chandra Grahan 2023 : कितने बजे से लगेगा चंद्र ग्रहण? आज शुक्रवार का संयोग, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का है अवसर
- Lunar Eclipse 2023 : क्या आप जानते हैं आज के चंद्र ग्रहण की ये खास बातें? कहां होगा और कितनी देर तक इसका प्रभाव रहेगा?
- Chandra grahan 2023 in india : आज वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कहां कहां पर दिखाई देगा? क्या, क्यों और कैसे होता है चंद्र ग्रहण
- Chandra grahan 2023 in india : चंद्र ग्रहण कब है? कौन सी 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क...
- First Lunar Eclipse 2023: 5 मई को कितनी बजे है चंद्र ग्रहण? जानिए परमग्रास काल और 5 उपाय
Lunar eclipse 2023 : साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
Lunar eclipse 2023 5 मई 2023 शुक्रवार के दिन रात्रि 8:45 पर वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लगा था जो उपछाया चंद्र ग्रहण था। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आया था। इसलिए इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं हुआ। अब वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या यह भारत में दिखाई देगा?
कब लगेगा चंद्र ग्रहण 2023 : 29 अक्टूबर 2023 रविवार के दिन रात्रि 01:06 पर वर्ष 2023 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा जो खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात्रि 02:22 पर बजे समाप्त होगा। (28 तारीख की रात्रि यानी 01:06 एएम से 02:22 एएम तक)। चंद्र ग्रहण से पहले 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को वर्ष का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। संभवत: यह ग्रहण भी भारत में दृश्यमान नहीं होगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल :- 28 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा।
सूतक समाप्त समाप्त :- 29 अक्टूबर को 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा।
उल्लेखनीय है कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है जबकि चंद्र ग्रहण का सूतककाल ग्रहण के 9 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है। सूर्य ग्रहण से धरती पर और चंद्र ग्रहण से समुद्र एवं समुद्री क्षेत्र पर असर पड़ता है। सूर्य ग्रहण से मानव के मस्तिष्क एवं जीवन के युद्ध एव राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ भूकंप और आग पर इसका असर होता है, जबकि चंद्र ग्रहण से मानव के मन और जल तत्व पर प्रभाव पड़ता है। इसे बैचेनी और मानसिक रोग बढ़ जाते हैं।
