सम्बंधित जानकारी
- Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा, कौनसी 4 राशियों को होगा इससे फायदा
- Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल
- कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतककाल का समय
- चंद्र ग्रहण 2025 का 12 राशियों पर प्रभाव, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
- 14 मार्च को मीन संक्रांति के दिन चंद्र ग्रहण का योग, 3 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ
चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, सूतक काल का समय क्या है, किन राशियों पर रहेगा प्रभाव?
Chandra grahan 2025: वर्ष 2025 का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगेगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण का हमारी धरती के समुद्र पर और प्राणियों के मन पर ज्यादा असर होता है। इसके चलते भूकंप और चक्रवाती तूफान भी आते हैं। मानसिक बेचैनी बढ़ जाती है। राशियों पर भी चंद्र ग्रहण का प्रभाव होता है। आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के बारे में सभी कुछ।
चंद्र ग्रहण कैसे होता है?
चंद्रमा जब धरती की छाया से ढक जाता है तो उसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। यानी जब चंद्रमा और सूर्य के बीच धरती आ जाती है तो धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं।
चंद्र ग्रहण कब लगेगा?
चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन भारतीय समय अनुसार 14 मार्च को सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 बजे तक रहेगा। हालांकि उपच्छाया की शुरुआत सुबह 09:29 बजे से प्रारंभ हो जाएगी और चंद्र ग्रहण पूरी तरह से दोपहर 03:29 बजे तक समाप्त हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल समय क्या रहेगा?
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व लग जाता है जो चंद्र ग्रहण के पूर्ण रूप से समाप्त होने तक रहता है। चंद्र ग्रहण जहां पर नजर आएगा वहीं पर सूतक काल माना जाएगा।
चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा?
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका, आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण कहां पर नजर नहीं आएगा?
यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।
चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव?
1. मेष: अशुभ
2. वृषभ: शुभ
3. मिथुन: शुभ
4. कर्क: मिलाजुला
5. सिंह: अशुभ
6. कन्या: मिलाजुला
7. तुला: मिलाजुला
8. वृश्चिक: शुभ
9. धनु: शुभ
10. मकर: अशुभ
11. कुंभ: मिलाजुला
12. मीन: शुभ
