मंगलवार, 4 मार्च 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. चंद्र ग्रहण
  4. 14 march 2025 lunar eclipse
Written By WD Feature Desk
Last Updated : मंगलवार, 4 मार्च 2025 (16:19 IST)

कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण? जानिए सूतककाल का समय

Lunar eclipse 2025
Chandra grahan 2025: वर्ष 2025 में 2 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण रहेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को और दूसरा 7 सितंबर को लगेगा। इसी के साथ पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दूसरा 21 सितंबर को लगेगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व लग जाता है। चंद्र ग्रहण के लगने का समय, सूतक काल और कहां यह नजर आएगा? जानिए संपूर्ण जानकारी।ALSO READ: चंद्र ग्रहण 2025 का 12 राशियों पर प्रभाव, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
 
साल का पहला चंद्र ग्रहण 2025:
  1. दिनांक: 14 मार्च 2025 शुक्रवार, फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। होली रहेगी इस दिन।
  2. ग्रहण प्रकार: पूर्ण चंद्र ग्रहण।
  3. समय: भारतीय समयानुसार सुबह 10:41 बजे से दोपहर 02:18 बजे तक रहेगा।
  4. सूतक काल: जहां पर भी यह ग्रहण नजर आएगा वहां पर सूतक काल ग्रहण के 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा।
कहां नजर आएगा और कहां नहीं?
यह चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश भाग यूरोप अफ्रीका के अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका, आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत सहित ईरान, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, बाली, चीन आदि देशों में दिखाई नहीं देगा।