आंखों-आंखों में बात होने दो....
स्वीट संकेत प्यार के
ND
ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कुछ संकेतों का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि समझने वाले समझ भी जाएं और जमाना देखता रह जाए। ये संकेत क्या हो सकते हैं आइए जानें-
लाल गुलाब की कली दर्शाती है कि आप उनसे प्यार करते हैं
गुलाबी रंग का गुलाब आपकी दोस्ती को दर्शाता है
पीला गुलाब यानी कि आप उनका सम्मान करते हैं
सफेद गुलाब आपके मन की शुद्धता का प्रतीक है
143 यानी कि आई लव यू
यदि आप अपने प्रिय को प्यार भरा चुंबन भेजना चाहते हैं तो इसे 'एक्स' लिखकर दर्शाया जा सकता है।
'ओ' का संकेत देने का अर्थ है कि आप अपने प्रिय को अपनी बांहों में लेना चाह रहे हैं।
'एसडब्ल्यूएके' यानी सील्ड विथ अ किस
ND
फिर कोई जरूरी नहीं कि केवल यही संकेत हों इनके अलावा भी तो आप अपने संकेत बना सकते हैं, जो सिर्फ आप दोनों को पता हों... ठीक है ना!

