राजनीति के खेत में हेमा मालिनी ने साड़ी पहनकर काटी फसल
Hema Malini harvested wheat crop : लोकसभा चुनावों का बुखार अपने चरम पर है। ऐसे में नेता अपने वोटर्स को रिझाने के लिए तमाम तरह के करतब दिखा रहे हैं। हाल ही में मथूरा से सांसद हेमा मालिनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, ये तस्वीरें दरअसल खुद हेमा मालिनी ने ट्वीट की हैं। तस्वीरें में हेमा मालिनी एक खेत में गेहूं काटती नजर आ रही हैं।
हेमा मालिनी मथुरा से लोकसभा सांसद हैं इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी किसानों के बीच पहुंच गईं, जहां उन्होंने चिलचिलाती धूप में हाथों में हंसिया लेकर खेतों में उतर गई और गेहूं की फसल काटते हुए दिखाई दीं।
खुद हेमा ने शेयर की तस्वीरें : हेमा मालिनी ने किसानों के बीच खेतों में फसल काटने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो कांजीवरम साड़ी पहनकर तेज दोपहरी में किसानों के साथ फसल काटते दिख रही हैं। किसान भी अचानक अपने बीच हेमा मालिनी को देखकर हैरान हो गए हैं। हेमा मालिनी ने इस दौरान हाथों में फसल काटने वाला हंसिया लेकर गेहूं काटा और खूब फोटो भी खिंचाए।
क्या लिखा हेमा मालिनी ने : इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बीजेपी सांसद ने लिखा, 'आज मैं किसानों के साथ बातचीत करने के लिए खेतों में गईं, जिनसे से मैं पिछले दस सालों से नियमित रूप से मिल रही हूं। उनके बीच मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैं उनके साथ पोज दूं, जो मैंने किया'
लोग कर रहे हैं तस्वीरों पर रिएक्ट : हेमा मालिनी ने इस दौरान खेतों में मौजूद किसानों से बात की और महिलाओं के साथ भी फ़ोटो भी खिंचाए. उनकी ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। हेमा मालिनी इससे पहले भी 2019 को लोकसभा चुनाव में इसी तरह किसानों के साथ दिखाई दी थी। इस दौरान वो गर्मी के दिनों में खेतों में फसल काटते हुए दिखाई दी थी।
Edited by: Navin Rangiyal
बता दें कि हेमा मालिनी लगातार दो बार मथुरा सीट से सांसद रह चुकी है। बीजेपी ने इस बार भी उन्होंने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। दूसरी तरफ सपा-कांग्रेस गठबंधन में ये सीट कांग्रेस के खाते में आई है. कांग्रस ने यहां से मुकेश धनगर को टिकट दिया है जबकि बसपा से सुरेश सिंह मैदान में हैं।Today I went into the farms to interact with the farmers who I have been meeting regularly these 10 years. They loved having me in their midst and insisted I pose with them which I did pic.twitter.com/iRD4y9DH4k
— Hema Malini (@dreamgirlhema) April 11, 2024