सांसद लॉकेट चटर्जी के काफिले पर हमला, भाजपा ने शेयर किया वीडियो
- बांसबेरिया में कालीपूजा से वापस लौट रही थीं लॉकेट चटर्जी
- भाजपा सांसद की कार को लोगों ने घेरा
- भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप
locket chatterjee news in hindi : पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की कार पर शनिवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। भाजपा नेता ने हमले का वीडियो शेयर करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कुल लोग भाजपा सांसद की कार पर हाथ पीटते हुए दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह हमला उस समय किया गया जब लॉकेट चटर्जी बांसबेरिया में कालीपूजा से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ लोग उनकी कार के सामने आ गए। लॉकेट ने तृणमूल कांग्रेस नेता शिल्पी चटर्जी पर भी गंभीर आरोप लगाए।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों ने हुगली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला किया है।TMC's goons, led by Shilpi Chatterjee, shamelessly attacked my vehicle amidst #KaliPuja in Bansberia.
— Locket Chatterjee (Modi Ka Parivar) (@me_locket) April 6, 2024
Their audacity exposes the Trinamool's mafia grip over Hooghly. Today, their thugs dared to block my pilgrimage to Maa's Puja.
The lack of candidate security is appalling, a… pic.twitter.com/a4BomO4SzQ
उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद शिल्पी चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रस के गुंडों ने बीजेपी सांसद और हुगली लोकसभा सीट से उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला किया। उस समय वह बांसबेरिया में कालीपूजा से लौट रही थीं। शिल्पी और उनके गुंडों का गिरोह ऐसा करने का साहस इसलिए कर सकता है क्योंकि वे जानते हैं कि ममता बनर्जी की पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी। यह इस बात का पक्का संकेत है कि टीएमसी फिर से हुगली हार रही है।
Tonight, TMC goons, led by local Councillor Shilpi Chatterjee, attacked BJP MP and Hooghly candidate Locket Chatterjees car, while she was returning from #KaliPuja in Bansberia.
— Amit Malviya (मोदी का परिवार) (@amitmalviya) April 6, 2024
Shilpi and her band of thugs can dare to do this because they know Mamata Banerjees police will… pic.twitter.com/zhn0Nub6mb
इससे पहले पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर इलाके में मनोब्रत जना और बलाई चरण मैती को गिरफ्तार करने गए एनआईए के दल पर एक भीड़ ने हमला कर दिया था।
पश्चिम बंगाल पहुंचेंगी केंद्रीय बलों की 100 और कंपनियां : पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के लिए निर्वाचन आयोग 277 कंपनियों को तैनात करने की योजना बना रहा है। इस समय विभिन्न जिलों में इस समय केंद्रीय बलों की 177 कंपनियां तैनात हैं। राज्य में अगले सप्ताह केंद्रीय बलों की कुल 100 और कंपनियां पहुंचेंगी। उत्तर बंगाल के तीन लोकसभा क्षेत्रों- कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में पहले चरण में मतदान होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta

