शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sonipat Lok Sabha Elections 2019
Written By
Last Modified: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (12:26 IST)

लोकसभा चुनाव : सोनीपत में भूपेंद्र हुड्डा से होगा दिग्विजय चौटाला का मुकाबला

लोकसभा चुनाव : सोनीपत में भूपेंद्र हुड्डा से होगा दिग्विजय चौटाला का मुकाबला - Sonipat Lok Sabha Elections 2019
नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की सोमवार को घोषणा की। पार्टी ने सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा है। वहीं कुरुक्षेत्र से जय भगवान शर्मा और गुडगांव से महमूद खान को टिकट दिया गया है।

चौटाला परिवार में फूट के कारण इनेलो से अलग होकर बनी जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में आप तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है।