मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Shatrughan Sinha Joins congress
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 6 अप्रैल 2019 (12:29 IST)

भाजपा के स्थापना दिवस पर शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल

Shatrughan Sinha
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस उन्हें पटना साहेब सीट से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है। सिन्हा वर्तमान में इसी सीट से सांसद हैं। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि मैं भारी मन से भाजपा के स्थापना दिवस पर भाजपा छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि मैं भाजपा क्यों छोड़ रहा हूं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने इस अवसर पर कहा कि सिन्हा बड़ों का आदंर करते हैं साथ ही छोटों को भी उतना ही सम्मान देते हैं। 
ये भी पढ़ें
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का मोदी-शाह पर तीखा हमला