सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Sadhvi Pragya Singh Thakur's statement after victory

साध्‍वी प्रज्ञा बोलीं- हर कार्यकर्ता और पीएम मोदी के राष्‍ट्रवाद की है ये जीत...

Sadhvi Pragya Singh Thakur
भोपाल। लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा में जश्न थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार से शुरू हुआ जश्न शुक्रवार को भी भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिखाई दिया। साध्वी प्रज्ञा ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवाद की जीत है। साध्वी प्रज्ञा ने अपने भाषण में कहा कि हमारे राष्ट्रवाद को देखकर ही जनता ने हमें इतनी बड़ी संख्या में मत देकर जिताया है।

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को बड़े अंतर से हराने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

साध्वी प्रज्ञा ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि ये प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रवाद की जीत है। साध्वी प्रज्ञा ने अपने भाषण में कहा कि हमारे राष्ट्रवाद को देखकर ही जनता ने हमें इतनी बड़ी संख्या में मत देकर जिताया है। अब उनका लक्ष्य भोपाल का विकास करना और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना है। इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ये सिर्फ मेरी जीत नहीं, ये हर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की जीत है।

ढोल-नगाड़ों के साथ साध्वी का स्वागत : प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर साध्वी प्रज्ञा का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। इस मौके पर भाजपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़े और हर-हर मोदी, घर-घर मोदी के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मोर्चा भी मौजूद था। भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।