1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. digvijaya singh misses voting

दिग्विजय सिंह ने नहीं डाला वोट, बताई यह वजह

Lok Sabha Elections 2019
नई दिल्ली/ भोपाल। देश में रविवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों के लिए मतदान हुआ। छठे चरण में कई बड़े नेताओं ने भी मतदान किया। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने रविवार को भोपाल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया जबकि उनके खिलाफ इस सीट से लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी एवं दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपने लिए इस सीट से वोट नहीं दे पाए, क्योंकि वे भोपाल लोकसभा सीट के मतदाता नहीं हैं।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अपने पैतृक कस्बे से भी वोट नहीं दिया, जहां उनका नाम पंजीकृत था। साध्वी प्रज्ञा ने रविवार सुबह यहां रेवेरा टाउन मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
 
खबरों के अनुसार मतदाता सूची में दिग्विजय सिंह का नाम मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उनके पैतृक कस्बे राघौगढ़ में पंजीबद्ध हैं, इसलिए वे स्वयं के लिए भोपाल लोकसभा सीट से वोट नहीं डाल पाए। दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से कहा कि 'हां मैं अपना वोट देने नहीं जा सका हूं। अगली बार अपना नाम भोपाल सीट के लिए पंजीकृत कराऊंगा।
 
भाजपा द्वारा हिन्दुत्व चेहरा साध्वी प्रज्ञा को दिग्विजय के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारने के बाद भोपाल सीट देश की चर्चित सीट बन गई है। चुनाव प्रचार के दौरान यह सीट मुख्य रूप से चर्चा का विषय रही। (एजेंसियां)
अगला लेख
IPL 2019 Live Final : IPL फाइनल का सबसे बड़ा नाटकीय मोड़, 3 सीजन में पहली बार धोनी रन आउट