शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019, Fourth phase voting live updates
Written By
Last Updated : मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (01:26 IST)

लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 का चौथा चरण, 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान - Lok Sabha Elections 2019, Fourth phase voting live updates
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 सीटों पर अंतिम समाचार मिलने तक करीब 64 फीसदी मतदान हुआ। उत्तरप्रदेश की 13 बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्‍थान की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान से जुड़े अपडेट्‍स-
 
- लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 64 फीसदी मतदान। पश्चिम बंगाल 76.59, मध्यप्रदेश 66.14 प्रतिशत, झारखंड 63.77, राजस्थान 67.13, महाराष्ट्र 59.2, उत्तर प्रदेश 57.58, बिहार 58.92, ओडिशा 68, जम्मू कश्मीर 09 प्रतिशत मतदान। 
 
- आसनसोल में भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को चुनाव आयोग का नोटिस
- बाबुल सुप्रियो पर जबरन मतदान करवाने का आरोप 
 
- मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में तैनात 3 कर्मचारियों की पिछले 24 घंटे में  दिल का दौरा पड़ने एवं ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई।
 
- पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र में हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 72 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चला। पांच बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 55.77 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।

-पश्चिम बंगाल में वीरभूम जिले के नानूर में मतदान के दौरान तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच  संघर्ष के कारण यहां किसी गृह युद्ध जैसी स्थिति नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के यहां स्थित  पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस समय कथित रूप से तोड़फोड़ की जब बहुत से भाजपा समर्थकों को वोट डालने से रोक दिया गया।
 
-कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा वोट डालने से रोके जाने के बाद भाजपा समर्थक अपने प्रतिद्वंदियों को पकड़ने के लिए दौड़ते नजर आ रहे थे। आक्रोशित भीड़ में बहुत से महिलाएं भी शामिल थीं। भाजपा समर्थकों ने पहले तृणमूल कांग्रेस के शिविर कार्यालय में धावा बोला और वहां के किचन में तोड़फोड़ की, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन  तैयार किया जा रहा था।
 
-चौथे चरण के लिए बिहार के दरभंगा संसदीय क्षेत्र में हो रहे मतदान के दौरान रूस, वियतनाम, ईरान एवं अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने लोकतंत्र के महापर्व को करीब से जाना।  इंडिया फाउन्डेशन के गुरु प्रकाश एवं श्रेया कुमारी के समन्वित प्रयास से रूस, वियतनाम, ईरान एवं अफगानिस्तान का प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा, जिन्हें भारत की लोकतांत्रिक शक्ति चुनाव से परिचय कराया गया।
 
- पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक सर्वाधिक 66 फीसदी मतदान
- राजस्थान में 3 बजे तक करीब 54 प्रतिशत मतदान। बिहार में तीन बजे तक 44.26 प्रतिशत मतदान। 
-बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, - ईशा देओल, दबंग स्टार सलमान खान, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान समेत कई सितारों ने मतदान किया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिनमें से 6 सीटें मुंबई की हैं।

- बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 52 प्रतिशत, झारखंड में 44 प्रतिशत मतदान, ओडिशा में 35.79 प्रतिशत,  महाराष्ट्र में 29.31 प्रतिशत मतदान।
- पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर सोमवार को चौथे चरण में मतदान हो रहा है। यहां दोपहर 12 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 35.10 प्रतिशत मतदाता हुआ है।
- आसनसोल में दोपहर 12 बजे तक 33.82 प्रतिशत, बेहरामपुर में 36.11, कृष्णनगर में 34.85 और रानाघाट में 35.12, वर्धमान पूरब में 36.78, बर्धवान दुर्गापुर में 33.82 और बोलपुर में 36.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
 
- मध्यप्रदेश में दोपहर एक बजे तक छह घंटों में औसतन लगभग 35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सबसे अधिक लगभग 43 प्रतिशत मतदान शहडोल में हुआ, जबकि मंडला, छिंदवाड़ा और बालाघाट में 38 प्रतिशत के आसपास मतदाताओं ने वोट डाले।
-ओडिशा की छह लोकसभा सीटों पर एक बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 29.04 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। बालासोर में 29.90 प्रतिशत, जगतसिंहपुर में 27.27 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 
-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.15 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
 
-झारखंड में दोपहर बारह बजे तक करीब 29.21 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य की पलामू सीट पर मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 29.57 रहा। इसके बाद चतरा में 29.12 और लोहरदगा में 28.78 प्रतिशत मतदान हुआ।
-बिहार की 40 में से चौथे चरण में पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, समस्तीपुर (सुरक्षित), उजियारपुर, बेगूसराय और मुंगेर में दोपहर बारह बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। दरभंगा में सर्वाधिक 28 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं, समस्तीपुर (सुरक्षित) और मुंगेर में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां अभी तक 23-23 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।

- भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी में की तोड़फोड़।
- हिंसा के बावजूद पश्चिम बंगाल  सुबह 11 बजे सबसे ज्यादा 20.17 वोटिंग। झारखंड में 19.49 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 17.32 प्रतिशत, राजस्थान 13.90 प्रतिशत, मध्यप्रदेश में 17.91 प्रतिशत, बिहार में 13.44 प्रतिशत, ओडिशा में 9.63 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 7.79 प्रतिशत और जम्मू कश्मीर में 3.69 प्रतिशत वोटिंग।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बेटे नकुलनाथ के साथ किया मताधिकार का प्रयोग।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ किया मतदान। इस मौके पर जोधपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी और उनके पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधू हिमांशी गहलोत, पुत्री सोनिया, भांजा जसवंत सिंह कछवाहा वोट डालने पहुंचे।
- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी जुहू में डाला वोट।
- सीधी में ड्यूटी के दौरान 1 पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत। पुलिस कर्मी इंदौर का बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। 
- सुबह 9 बजे तक मध्यप्रदेश में 8.30, राजस्थान में 4.50, झारखंड में 11 प्रतिशत, बिहार में 10 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 2 प्रतिशत, ओडिसा में 5.2 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 11.85 प्रतिशत मतदान हुआ।
- आसनसोल के जेमुआ गांव में झड़प, बीजेपी उम्मीदवार बाबुल सुप्रीयो ने ममता बनर्जी पर लगाया गड़बड़ी का आरोप। 
- आसनसोल में वोटिंग के दौरान झड़प। यहां भाजपा के बाबुल सुप्रियो की टक्कर टीएमसी की मुनमुन सेन से है।
- कन्नौज लोकसभा की बिधूना विधानसभा में बूथ संख्या- 63 में ईवीएम खराब होने से मतदान में बाधा।
- कन्नौज लोकसभा की छिबरामऊ विधानसभा में बूथ संख्या- 396 में वीवपैट खराब होने से मतदान बाधित। इस लोकसभा से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं।
- उद्योगपति अनिल अंबानी ने मुंबई के कफ परेड के जीडी सोमाणी में किया मत का प्रयोग।
- मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से बीजेपी उम्मीदवार पूनम महाजन ने वरली में वोट डाला। पूनम महाजन की टक्कर कांग्रेस की प्रिया दत्त से है।
- गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव में कतार में खड़े होकर डाला वोट।
- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने किया मतदान। अभिनेत्री रेखा बांद्रा में वोट डालने पहुंचीं।
- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मतदान के बाद कहा- देश एक बहादुर प्रधानमंत्री चाहता है। मुझे पूरी उम्मीद राजस्थान की 25 सीटों पर होगी बीजेपी की जीत।  
- उत्तरप्रदेश के झांसी ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें। 6 बूथों पर ईवीएम खराब।
- चौथे चरण के वीआईपी उम्मीदवारों में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी शामिल हैं, जो सबसे रईस उम्मीदवार हैं।
- मुंबई की 6 सीटों पर मतदान। मुंबई में वोटिंग को लेकर उत्साह। अलसुबह लाइन में लगे लोग।