• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Digvijay in Jail to check EVM
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 मई 2019 (11:24 IST)

एक्जिट पोल के नतीजों से दिग्विजय परेशान, EVM जांचने पहुंचे जेल

Digvijay Singh
भोपाल। लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद रविवार को आए एग्जिट पोल से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल दिखाई दे रहा है तो कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है।

भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह भी काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं और EVM की सुरक्षा को लेकर जिला जेल तक पहुंच गए। जिला कारागार में ईवीएम को सुरक्षित तौर पर रखा गया है और दिग्विजय सिंह वहीं देखने के लिए कारागार पहुंचे थे।
 
इस दौरान सिंह ने सीसीटीवी कैमरे पर ईवीएम मशीनों की सुरक्षा को देखा और जेल अधिकारियों के साथ इस संबंध में चर्चा भी की।
 
अधिकारियों ने दिग्विजय को भरोसा दिलाया की ईवीएम पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उसकी सुरक्षा में लोग 24 घंटे तैनात भी हैं। कुछ देर वहां पर रुकने के बाद दिग्विजय वहां से रवाना हो गए।

महा चुनाव का महा कवरेज, पल-पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।
 
ये भी पढ़ें
भाजपा उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की शरण में, सता रहा है इस बात का डर