1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. contest between Digvijay singh and Sadhvi Pragya

भोपाल में होगी साध्वी और राजा के बीच जंग, औपचारिक घोषणा बाकी

Digvijay singh
भोपाल। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार होंगी, ये लगभग अब तय हो गया है। नाम के औपचारिक एलान से पहले साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बुधवार को भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने चर्चा की।
 
इसके साथ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पार्टी के अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय से होगा। वहीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से मुलाकात के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से बात की तो उन्होंने कहा कि आज भोपाल सहित पांचों सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हो जाएगा।

वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने वेबदुनिया से बातचीत में भी इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार होने जा रही हैं। साध्वी प्रज्ञा का नाम आगे आने के बाद जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने उन्हें बाहरी बता दिया है। शर्मा कहते हैं कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आने के बाद चुनाव अब एक तरफा हो जाएगा।
 
इस बीच, साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने कहा कि उनके नाम की औपचारिक घोषणा के बाद वे चार बजे के लगभग एक बार फिर भाजपा मुख्‍यालय पहुंचेंगी। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद साध्वी ने कहा कि मैंने औपचारिक रूप से बीजेपी जॉइन कर ली है। मैं चुनाव भी लड़ूंगी और जीतूंगी भी। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
राजस्थान के जालौर में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला