1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. attack on independent candidate in Keral

केरल में निर्दलीय उम्मीदवार पर धारदार हथियार से हमला

loksabha election
तलास्सेरी। उत्तरी केरल की वटकरा लोकसभा सीट से चुनाव में उतरे एक निर्दलीय उम्मीदवार पर शनिवार की शाम धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गए। 
 
पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि पूर्व निगम पार्षद सी.ओ.टी. नसीर पर शाम साढ़े सात बजे के करीब अज्ञात लोगों ने हमला किया। उन्हें घायल अवस्था में कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
नसीर पहले माकपा के सदस्य थे। पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। कांग्रेस ने इस हमले के लिए वाम दल को जिम्मेदार बताया है।
अगला लेख
मतदान का आखिरी चरण, मोदी समेत इन दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर