शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Ashok Gehlot admitted defeat, Appealed to the workers
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 मई 2019 (19:52 IST)

अशोक गहलोत ने स्‍वीकारी हार, कार्यकर्ताओं से की यह अपील...

अशोक गहलोत ने स्‍वीकारी हार, कार्यकर्ताओं से की यह अपील... - Ashok Gehlot admitted defeat, Appealed to the workers
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार को स्वीकार करते हुए गुरुवार को कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से निराश नहीं होने की अपील की है।
 
रुझानों पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में गहलोत ने टि्वटर पर लिखा है, लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। शांतिपूर्वक मतदान के लिए जनता व कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गहलोत ने लिखा है, लोकतंत्र में जनादेश शिरोधार्य होता है, जिसे हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं। कांग्रेस ने इस परंपरा को सदैव बनाए रखा और इसका निर्वहन करते हुए देश में लोकतंत्र को मजबूत और कायम रखने का काम किया। 
 
उन्होंने लिखा है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट हो कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों, सिद्धान्तों, घोषणा पत्र के आधार पर जन-जन तक पहुंचने के लिए कठोर परिश्रम किया। उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है, हमें देश की एकता को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्यरत रहना है।
ये भी पढ़ें
सुमित्रा महाजन की नसीहत, राहुल और पराजित सभी दल अच्छे विपक्ष की भूमिका निभाएं