1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Anil Saumitra suspended from BJP

अनिल सौमित्र को महंगा पड़ा महात्मा गांधी पर बयान, भाजपा से निलंबित

Anil Saumitra
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने मीडिया सम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल सौमित्र को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
 
राकेश सिंह ने यह कार्रवाही सौमित्र द्वारा सोशल मीडिया पर पार्टी के आचार, विचार और सिद्वांत के विरूद्व जाकर की गई टिप्पणी को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए की है। सौमित्र से 7 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। 
 
गौरतलब है कि भाजपा के मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक सौमित्र ने महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बता दिया। उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए। कुछ लायक तो कुछ नालायक। सौमित्र ने कहा कि कांग्रेस ने उनको राष्ट्र का पिता बताया, राष्ट्र का कोई पिता नहीं होता, पुत्र होता है। चर्च में होते हैं फादर, कांग्रेस ने उसका हिंदी रूपांतरण पिता कर दिया।
अगला लेख
राहुल का बड़ा हमला, भाजपा और आरएसएस गॉड के नहीं, गोडसे के लवर