1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Shatrughan Sinha BJP

शत्रुघ्न सिन्हा की जुबान फिसली, कांग्रेस की जगह बोल गए भाजपा

Shatrughan Sinha
भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भले ही पार्टी छोड़ दी हो, लेकिन उनकी जुबान पर नहीं चाहते हुए भी भाजपा का नाम आ ही गया। 
 
दरअसल, कांग्रेस में शामिल होने के बाद जब शत्रुघ्न सिन्हा वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे तो शक्तिसिंह गोहिल को कांग्रेस नेता की जगह भाजपा नेता बोल गए। इस बीच, जब उन्हें टोका गया तो उन्होंने कहा कि नया-नया हूं, आदत पड़ जाएगी। 
 
इस मौके पर सिन्हा ने कहा कि भारी मन से भाजपा छोड़ रहा हूं। उन्होंने नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर हमले किए, वहीं पूर्व प्रधानंमत्री अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख और लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ भी की। सिन्हा ने बताया कि मुझे कांग्रेस जॉइन कराने में लालू यादव की अहम भूमिका रही है।
 
सिन्हा भाजपा के टिकट पर 2014 में लोकसभा पहुंचे थे और वह काफी समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज़ चल रहे थे। पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिन्हा ने उनके आवास पर मुलाकात की थी और तभी से ही उनका कांग्रेस में शामिल होना तय माना जा रहा था। उसके बाद उन्होंने खुद तय किया था कि वह नवरात्र की शुरुआत में 6 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल होंगे।
अगला लेख
रमन सिंह के दामाद के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी