1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Narendra Modi 7 Mahamantra

नरेन्द्र मोदी के 7 महामंत्र, जो बढ़ाएंगे कार्यकर्ताओं का उत्साह

Narendra Modi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कैंट क्षेत्र में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए जीत का गुरुमंत्र दिया। साथ ही हर बूथ पर जीत दर्ज करने की अपील की। 
 
चूंकि मोदी का यह संदेश देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचेगा। अत: उनका उत्साह बढ़ेगा और वे पूरे मन से भाजपा की जीत के लिए जुट जाएंगे। आइए जानते हैं मोदी के 7 महामंत्र, जो उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिए। 
 
-जनता का दिल जीतें, दल खुद जीत जाएगा।
-आप सब नरेन्द्र मोदी हैं। आप बूथ स्तर के पीएम और एमपी है।
-प्रधानमंत्री का पद मौज के लिए नहीं होता। शरीर का कण-कण और पल-पल देश के लिए आहूत करना पड़ता है। मैंने पांच वर्षों में ये करके दिखाया है।
-चुनाव जंग नहीं बल्कि त्योहार है। इसी भाव के साथ चुनाव प्रचार करने घर-घर जाएं। हर दल के लोगों से अच्छा व्यहार करें। 
-पहली बार वोट देने वालों का मुंह मीठा करने के साथ फूल देकर स्वागत करें। यह काम चुनाव से पहले पूरा करें।
-हेकड़ी दिखाने वालों का क्या हाल होता है, आपने देखा, 400 से 40 पर आए गए हैं।
-रोड शो के संदर्भ में मोदी ने कहा- आपके परिश्रम की महक को सभी ने महसूस किया।
अगला लेख
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काटने के लिए संघ ने BJP को लिखी चिट्ठी?: फैक्ट चेक