1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Modi mega show in Banaras

बनारस में मोदी के भव्य मेगा शो का क्या होगा असर? क्या आसपास की सीटों पर भाजपा के वोट बढ़ेंगे?

Modi mega show
बनारस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य मेगा शो ने बनारस ही नहीं पूरे उत्तरप्रदेश में माहौल को भाजपामय कर दिया है। यहां गुरुवार से ही बस मोदी के नाम की ही चर्चा है। आइए जानते हैं बनारस में मोदी के भव्य मेगा शो का क्या असर होगा और क्या आसपास की सीटों पर भाजपा के वोट बढ़ेंगे...
 
विपक्ष ने भी महसूस की मोदी और बनारस के रिश्तों की गर्माहट : पीएम मोदी के रोड शो से पहले ही बनारस का माहौल मोदीमय हो चला था। रोड शो के माध्यम से इसे पूरी दुनिया ने देखा। मोदी के रोड शो से लग रहा है कि वह बनारस में एक बार फिर जीत का रिकॉर्ड बना सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह जीत पिछली जीत से भी बड़ी हो सकती है।
 
मोदीमय हुआ बनारस, कांग्रेस भी घबराई : कांग्रेस भी मोदी और बनारस के रिश्तों की गरमाहट को महसूस कर रही थी तभी ऐन मौके पर उसके कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के स्थान पर एक बार फिर अजय राय को चुनाव मैदान में उतार दिया। वैसे बनारस के कांग्रेस कार्यकर्ता तो यह मानकर चल रहे थे कि यहां से इस बार प्रियंका ही मोदी को चुनौती देगी। 
 
बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का उत्साह : सपा और बसपा के एक मंच पर आने से भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह में कमी आई थी। मोदी का यह रोडशो बनारस के साथ ही पूरे उत्तरप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा। इसी जोश ने पार्टी को पिछले चुनाव में 80 में से 71 सीटें दिलवा दी थी। दूसरी ओर महागठबंधन भी एक बार फिर अपनी रणनीति पर विचार करने के लिए मजबूर होगा। 
 
आसपास की सीटों पर भी होगा असर : बनारस के आसपास की कई सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों पर महागठबंधन के प्रत्याशी भारी नजर आ रहे थे। मोदी के इस रोड शो ने यहां के लोगों को एक बार फिर भाजपा के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। अगर इन सीटों पर भाजपा प्रत्याशी थोड़ी मेहनत कर लें तो यूपी में एक बार फिर भाजपा का डंका बज सकता है। 
अगला लेख
इसरो ने इसराइल से सीखा सबक, इस वजह से टाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण