1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Barmer Lok Sabha Election 2019

बाड़मेर लोकसभा सीट परिचय

बाड़मेर लोकसभा चुनाव 2019
बाड़मेर लोकसभा सीट से पूर्व भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कर्नल सोनाराम ने जसवंत सिंह को मोदी लहर में मात दी थी।

राजस्थान में 25 लोकसभा सीटें हैं और 2014 के चुनाव में कांग्रेस यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। आमतौर पर यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही होता है और इस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार है। यहां भाजपा ने एक सीट नवगठित पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल के लिए छोड़ी है। 
 
राज्य में केन्द्रीय मंत्री और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रमंडल की पदक विजेता कृष्णा पूनिया, वसुंधरा पुत्र दुष्यंतसिंह, भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह (अब कांग्रेस में), मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।
अगला लेख
झालावाड़-बारां लोकसभा सीट परिचय