1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Morena Lok Sabha Election 2019

मुरैना लोकसभा सीट परिचय

मुरैना लोकसभा चुनाव 2019
परिसीमन के दौरान आरक्षित से सामान्य हुई मुरैना लोकसभा सीट के बारे में कहा जाता है कि यहां कोई लहर काम नहीं आती, क्‍योंकि यहां चुनाव जातिगत आधार पर होता रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भानजे, भाजपा के दिग्गज नेता अनूप मिश्रा ने बसपा के वृंदावन सिंह सिकरवार को हराकर यह सीट हासिल की थी।

मध्यप्रदेश के बारे में : मध्यप्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दोनों ही पार्टियां सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, नकुलनाथ, प्रज्ञा ठाकुर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, नंदकुमार चौहान, अरुण यादव जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। 2014 के चुनाव में भाजपा को 27 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली थीं। झाबुआ-रतलाम सीट कांग्रेस ने उपचुनाव में जीती थी।
अगला लेख
गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट परिचय