रेलवे : एक अनुभव
सुबोध कुमार श्रीवास्तव
ND
NDइस मुद्दे को लेकर कि ट्रेन सही समय पर क्यों आई, देश में कभी कोई आंदोलन-प्रदर्शन नहीं हुआ। गनीमत है। बिहार प्रांत को, जो महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व कर चुका है, इस पर विचार करना चाहिए। वहाँ के प्रमुख नेता लगभग फुरसत में हैं।
मैं यूँ ही प्लेटफॉर्म पर टहल रहा हूँ। भी़ड़ है पर ख़ड़े रहने की और धक्के खाते हुए टहलने की गुंजाइश निकाली जा सकती है। कुछ बेंचें भी हैं, लेकिन उन पर वे लोग पसरे हुए हैं जिनका ठिकाना प्लेटफॉर्म ही होते हैं। प्रतीक्षालयों में भी इन्हें पाया जाता है और ये पुलिस के प्रिय होते हैं।
ND
NDहमेशा की तरह गा़ड़ी दो घंटे पैंतालीस मिनट लेट हो चुकी है और मैं प्लेटफॉर्म पर टहल रहा हूँ। ऊपर कुछ पंखे हैं, जो धीरे-धीरे घूम तो रहे हैं पर हवा कहाँ फेंक रहे हैं, वे खुद भी नहीं जानते। ट्यूबलाइट ईमानदारी से टिमटिमा और लपलपा रही हैं, पर इतनी रोशनी तो है ही कि प्लेटफॉर्म पर बिखरी गंदगी दिख जाती है।
प्लास्टिक की खाली थैलियों को कुत्ते सूँघ रहे हैं, केले के छिल्कों पर पैर प़ड़ने से कुछ लोग फिसले भी हैं। जगह-जगह पान की पीक, गुटखों के खाली पाउच और बच्चों के पेट व मुँह से निकली गंदगी हमेशा की तरह प्लेटफॉर्म की पहचान को बयान कर रहे हैं। कभी-कभी सफाई कर्मचारी भी प्लेटफॉर्म पर सफाई करते हुए, झा़ड़ू लगाते हुए दिख जाते हैं, पर यात्री गंदगी फैलाने के अपने धर्म से नहीं चूकते। हमेशा की तरह। मैंने भी गुटखे का पाउच प्लेटफॉर्म पर ही फेंक दिया।
ND
NDआश्चर्य! मेरी ट्रेन के शीघ्र आने की सूचना दे दी गई है, पर निष्ठुर अब दो की जगह पाँच नंबर पर आएगी। प्लेटफॉर्म बदल दिया गया है। होता है, ऐसा होता है। मैं अपनी अटैची लेकर प्लेटफॉर्म नंबर पाँच की ओर भाग रहा हूँ।

