dharma sangrah
Tue, 20 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Yusuf Pathan, IPL 10

पठान की नजरें आईपीएल के जरिए भारतीय टीम में वापसी पर

Indian Premier League
कोलकाता। भारतीय टीम से बाहर हरफनमौला यूसुफ पठान इंडियन प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन के जरिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में वापसी करना चाहते हैं। 34 बरस के पठान 5 साल से अधिक समय से टीम से बाहर हैं।
 
उन्होंने यहां केकेआर गैलरी के लांच के मौके पर कहा कि अभी तक जिस तरह की क्रिकेट मैंने खेली है, मेरा लक्ष्य भारतीय टीम में फिर जगह पाना है। आईपीएल ऐसा मंच है जिसमें मैं खुद को साबित कर सकता हूं। वनडे क्रिकेट में अपने पदार्पण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए 2008 में आईपीएल जीतने से उन्हें चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने में मदद मिली।
 
उन्होंने कहा कि मैंने अपना करियर आईपीएल के पहले सत्र में शुरू किया। इसमें अच्छा प्रदर्शन करके मैं वापसी कर सकता हूं। मुझे यकीन है कि हम सभी के लिए इसमें कुछ नया होगा। कुछ नए खिलाड़ी भी टीम में आए हैं। 
 
कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में इस बार आंद्रे रसेल नहीं हैं, जो डोपिंग उल्लंघन के कारण 1 साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। ऐसे में मनीष पांडे ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी में उन पर और जिम्मेदारी होगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इससे मेरी जिम्मेदारी बढ़ेगी लेकिन मैं पिछले साल की तरह ही खेलना चाहूंगा और मैच-दर-मैच रणनीति बनाऊंगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
गैरी कर्स्टन बने होबार्ट हरिकेंस के कोच