शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Yashsvi Jaiswal goes past 1000 test runs in a quick succession
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 7 मार्च 2024 (17:13 IST)

1000 रन पार यशस्वी जायसवाल, INDvsENG सीरीज में जड़ दिए 700 से ज्यादा रन

Yashsvi Jaiswal
INDvsENG भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के खोज रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवालने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि वह अपना शतक चूक गए और शोएब बशीर की गेंद पर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (83 गेंद में नाबाद 52, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (58 गेंद में 57 रन, पांच चौके, तीन छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 104 रन की तेजतर्रार साझेदारी करके भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दिन का खेल खत्म होने पर शुभमन गिल 26 रन बनाकर रोहित का साथ निभा रहे थे।
यशस्वी जायसवाल ने चायकाल के बाद बल्लेबाजी शुरु करने पर 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहले तो वह इस सीरीज में 700 रन बना गए। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं अपने आठवें टेस्ट में ही वह 1000 टेस्ट रन पार भी हो गए। सबसे तेज 1000 टेस्ट  रन बनाने में वह सिर्फ विनोद कांबली से ही पीछे रह गए। उन्होंने चेतेश्वुर पुजारा, और सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा।

जायसवाल ने बशीर पर लगातार दो चौकों के साथ 56 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 21वें ओवर में टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। वह हालांकि अगली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में फोक्स के हाथों स्टंप हो गए।
जायसवाल फरवरी में आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन बना चुके भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईसीसी फरवरी महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पाथुम निसांका भी नामित हैं।आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फरवरी 2024 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिये महिला और पुरूष वर्ग में नामांकन का ऐलान किया है।’’इसमें कहा गया ,‘‘ पिछले महीने कई बड़े मुकाबले खेले गए और आईसीसी महीने के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में टेस्ट क्रिकेट में बड़े स्कोर बनाने वाले दो खिलाड़ी और श्रीलंका के रिकॉर्ड तोड़ने वाले वनडे बल्लेबाज हैं।’’

जायसवाल को पहली बार नामांकन मिला है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट में 655 रन बना लिये हैं । उन्होंने विशाखापत्तनम और राजकोट में दोहरे शतक जड़े थे। राजकोट में उन्होंने एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक 12 छक्कों के रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी।बाईस वर्ष 49 दिन की उम्र में लगातार दो दोहरे शतक जड़ने वाले वह डॉन ब्रैडमेन और विनोद कांबली के बाद दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने।
दूसरी ओर विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में पहली जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने माउंड माउंगानुइ में पहले टेस्ट में दो शतक जमाने के बाद हैमिल्टन में नाबाद 133 रन बनाये।निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ पल्लेकेल में श्रीलंका के लिये वनडे में पहला दोहरा शतक जमाया।महिला वर्ग में यूएई की कविशा ई और ईशा ओझा और आस्ट्रेलिया की अनाबेल सदरलैंड नामित हैं।
ये भी पढ़ें
अपना 100वां टेस्ट खेलने से पहले केन विलियमसन ने भारत के खिलाफ ड्रीम डेब्यू को किया याद