1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's Cricket in Commonwealth Games 2022

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में होगा महिला क्रिकेट, आईसीसी ने किया फैसले का स्वागत

Women's Cricket
बर्मिंघम। महिला क्रिकेट 2022 में होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा होगा। चूंकि सीजीएफ ने गुरुवार को इसका नामांकन किया। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के कार्यकारी बोर्ड की यहां हुई बैठक में नामांकन हुआ। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस फैसले का स्वागत किया है।
 
आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सीजीएफ सदस्यों द्वारा अभी इस पर मंजूरी दी जानी बाकी है। इस फैसले के लिए ईसीबी और आईसीसी के प्रयास शामिल हैं जिन्होंने महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेल कार्यक्रम का हिस्सा बनाने के लिए काफी मेहनत की।
 
अभी तक सिर्फ 1 बार 1998 राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट शामिल रहा है जिसमें दक्षिण अफ्रीका शीर्ष पर रहा था। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा कि हम महिला क्रिकेट को बर्मिंघम खेल 2022 में शामिल करने की पेशकश का स्वागत करते हैं। मैं सीजीएफ और बर्मिंघम 2022 में सभी को धन्यवाद देता हूं। 
अगला लेख
World Cup 2019 : बांग्लादेश को हराकर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की राह पर