1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Women's Cricket History Book

महिला क्रिकेट इतिहास पर 30 नवंबर को जारी होगी किताब

Women's Cricket History
नई दिल्ली। भारत में महिला क्रिकेट के इतिहास पर आधारित किताब 'द फायर बर्न्स ब्लू : ए हिस्ट्री ऑफ वुमेन क्रिकेट इन इंडिया' को 30 नवंबर को जारी की जाएगी।
 
 
वेस्टलैंड प्रकाशन ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इस किताब को खेल पत्रकारों करुण्य केशव और सिद्धांत पाठक ने मिलकर लिखा है।
 
इस किताब में महिला क्रिकेट से जुड़ीं कई दिलचस्प जानकारियां होंगी जिसमें 70 के दशक में इस खेल से पहचान बनाने वाली डायना एडुल्जी और शांता रंगास्वामी से लेकर आज के दौर की क्रिकेटरों का जिक्र होगा।