Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virender Sehwag, Ishant Sharma

सहवाग ने ईशांत को कहा 'बुर्ज खलीफा'

Virender Sehwag
नई दिल्ली। अपनी चुटीली टिप्पणियों के लिए मशहूर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेन्द्र सहवाग ने तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को शनिवार को उनके 29 वें जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें बुर्ज खलीफा कह डाला।
 
सहवाग ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि जन्मदिन मुबारक हो ईशांत, बुर्ज खलीफा जी, मैंने आपके ट्रेनर को ढूंढ लिया। सभी का मनोरंजन करते रहें। सहवाग ने साथ ही एक तस्वीर भी साझा की जो 1940 की एक विक्टोरियन लेडी की मजाकिया अंदाज में खिंचाई तस्वीर है और उसकी शक्ल ईशांत से मिलती-जुलती है।
 
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने पूर्व टीम साथी को शुभकानाएं देते हुए कहा कि आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश रहिए। सचिन और सहवाग के अलावा रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी ने भी ईशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ईशांत ने भारत की तरफ से 77 टेस्ट मैच में 218 विकेट और 80 वनडे खेलते हुए 115 विकेट लिए हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
बीमार मां को देखने स्वदेश लौटेंगे शिखर धवन