Hanuman Chalisa
Tue, 3 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Shikhar Dhawan's mother

बीमार मां को देखने स्वदेश लौटेंगे शिखर धवन

Shikhar Dhawan's mother
कोलंबो। भारतीय ओपनर शिखर धवन अपनी बीमार मां को देखने के लिए श्रीलंका से स्वदेश लौटेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को एक बयान जारी कर बताया कि शिखर अपनी बीमार मां को देखने के लिए रविवार को भारत रवाना होंगे। बयान में बताया गया है कि शिखर की मां की स्थिति ठीक है और इस समय वह स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं।
 
बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पांचवें वनडे और 6 सितंबर को होने वाले एकमात्र ट्वंटी-20 मैच के लिए शिखर की जगह किसी खिलाड़ी को नहीं रखने का फैसला किया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
भारत-श्रीलंका मैच का ताजा हाल...