सम्बंधित जानकारी
- इन 2 बड़े कारणों से भारतीय क्रिकेट टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई : विराट कोहली
- ODI Series : जसप्रीत बुमराह का बुरा वक्त, पिछले 6 में से 5 मैच में 1 भी विकेट नहीं
- टूटा 31 साल का रिकॉर्ड, कोहली की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया का व्हाइटवॉश
- IndiavsNewZealand 3rdODI : विराट कोहली को सबसे ज्यादा (9) बार आउट करने का रिकॉर्ड इस तेज गेंदबाज के नाम...
- India vs NewZealand 3rd ODI : ODI सीरीज के तीसरे मुकाबले में सम्मान बचा सकेंगी टीम इंडिया?
Virat Kohli ने वनडे सीरीज में 0-3 की हार के बाद भी बल्लेबाजों का बचाव किया
माउंट मोंगानुई। विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team india) पहली बार कोई वनडे सीरीज 0-3 से हारी है। न्यूजीलैंड (New zealand) के जिस दौरे की शुरुआत टीम इंडिया ने टी20 सीरीज को 5-0 से जीतकर जश्न मनाया था, वही चेहरे अब लटके हुए हैं। इतना होने के बाद भी कप्तान कोहली ने भारतीय बल्लेबाजी का बचाव करते हुए कहा कि हम अवसरों को भुना न पाने के कारण हारे।
विराट के अनुसार कहा, अगर स्कोर लाइन को देखें तो मैच इतने खराब नहीं थे। बल्लेबाजों ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छी वापसी की जो हमारे लिए सकारात्मक पहलू है लेकिन जिस तरह हमने क्षेत्ररक्षण और गेंदबाजी की, वह हमारे लिए काफी निराशाजनक है और इस तरह के प्रदर्शन से हम मैच जीतने के बारे में नहीं सोच सकते। हम इस सीरीज में बिल्कुल भी जीत के हकदार नहीं थे। मुझे लगता है कि हम पहले कभी इतना खराब नहीं खेले।
कप्तान ने इस सीरीज को टीम में शामिल नए खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा, खिलाड़ी अपना खेल दिखाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं। लेकिन यह मानना होगा कि न्यूजीलैंड ने हमारी तुलना में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कीवी टीम 3-0 से जीत हासिल करने की पूरी तरह हकदार थी।
भारत ने टी-20 सीरीज 5-0 से जीती थी लेकिन वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कराने के बाद अब उसकी निगाहें 21 फरवरी से शुरु होने वाली दो टेस्टों की सीरीज पर टिक गई हैं।
विश्व की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के कप्तान विराट ने टेस्ट सीरीज के लिए उम्मीद जताते हुए कहा, हम आने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उत्साहित है। हमारी टेस्ट टीम काफी संतुलित है। मुझे उम्मीद है कि हम टेस्ट सीरीज जीतेंगे लेकिन हमें इसके लिए सही सोच के साथ खेलना होगा।
