शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Tim Southee 9 times out record IndiavsNewZealand 3rdODI
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (16:54 IST)

IndiavsNewZealand 3rdODI : विराट कोहली को सबसे ज्यादा (9) बार आउट करने का रिकॉर्ड इस तेज गेंदबाज के नाम...

IndiavsNewZealand 3rdODI : विराट कोहली को सबसे ज्यादा (9) बार आउट करने का रिकॉर्ड इस तेज गेंदबाज के नाम... - Virat Kohli Tim Southee 9 times out record IndiavsNewZealand 3rdODI
माउंट मोनगानुई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार विराट कोहली को आउट करने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने इसका श्रेय अनुकूल पिचों को दिया। ऑकलैंड में शनिवार को खेले गए दूसरे वनडे समेत साउदी अब तक सभी प्रारूपों में कोहली को 9 बार आउट कर चुके हैं।
 
साउदी ने कहा, ‘वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उसकी ज्यादा कमजोरियां नहीं है। विकेट से नई गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है। यह सब पिच से मदद मिलने की बात है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी है और वह शानदार फॉर्म में है। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार है। मुझे नहीं पता था कि मैंने उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट किया है।’ 
उन्होंने कहा कि भारत पर वनडे सीरीज में मिली जीत पर किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी टीम इस प्रारूप में लगातार अच्छा खेल रही है और विश्व कप फाइनल तक पहुंची है। 
 
अगला मैच बे ऑवल मैदान पर है जो हैमिल्टन और ऑकलैंड से अलग है। साउदी ने कहा कि न्यूजीलैंड के मैदानों के अनुकूल ढलना चुनौतीपूर्ण है लेकिन यह दुनिया के किसी भी मैदान पर लागू होता है। 
 
उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड में खेलना अलग है। आपको अलग अलग हालात में ढलना होता है। कुछ क्रिकेट मैदान है और कुछ रग्बी मैदान है। अलग अलग मैदानों पर खेलना चुनौतीपूर्ण है।
ये भी पढ़ें
U-19 विश्व कप में मिली उपलब्धियों के बाद भी यशस्वी का फोकस ‘स्टारडम’ पर नहीं खेल पर रहेगा : ज्वाला सिंह