1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Anushka Sharma Bargo Finocio

इस खूबसूरत परीलोक में होगी विरुष्का की शादी

Virat Kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दक्षिण इटली के टस्कनी शहर स्थित रिजॉर्ट में बार्गो फिनोशियेतो में यह शादी होने जा रही है। अनुष्का का सपना था कि वे अंगूर के बगीचे के बीच शादी करें। सुंदर बार्गो फिनोशियेतो किसी परीलोक से कम नहीं है। जानिए इस खूबसूरत रिजॉर्ट के बारे में।
 
यह रिजॉर्ट पहले 13वीं शताब्दी का गांव सियाना था। 2001 में एक शख्स ने पूरे गांव को ही खरीदकर रिजॉर्ट बना दिया। इसके नाम बार्गो फिनोशियेतो है जिसका मतलब होता है 'उपवन या बगीचे वाला। बार्गो फिनोशियेतो इटली के सियाना स्टेशन से 34 किलोमीटर और बिबियानो कैसल (महल) से केवल दो किसी दूरी पर है। 
 
ये सुविधाएं हैं : रिजॉर्ट में पांच विला के साथ के 22 कमरे हैं। यहां एक बार में 44 लोग रह सकते हैं। खान-पान के साथ ही अपने बेहतरीन वॉइन के लिए मशहूर यह दुनिया के सबसे महंगे रिजॉर्ट में से एक है। 
(Photo Courtesy : Social Media)
अगला लेख
जीतू राय और हिना सिद्धू ने जीते कांस्य पदक