मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Anushka Sharma
Written By
Last Modified: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (18:48 IST)

विरुष्का के मुंबई रिसेप्शन में जुटेंगे दिग्गज, मगर ये नहीं होंगे...

विरुष्का के मुंबई रिसेप्शन में जुटेंगे दिग्गज, मगर ये नहीं होंगे... - Virat Kohli Anushka Sharma
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बहुचर्चित शादी का दूसरा रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई में होने जा रहे हैं। इसमें क्रिकेट, राजनीति, बॉलीवुड समेत अन्य दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। 
 
उल्लेखनीय है कि 21 दिसंबर को दिल्ली में होटल ताज में आयोजित समारोह में प्रधानंमत्री नरेन्द्र भी शामिल हुए थे। ऐसे में अटकलें हैं कि मुंबई का आयोजन भी बेहद खास होगा। मुंबई रिसेप्शन के लिए होटल हाईराइज सेंट रेजिस को चुना गया है। लोअर परेल इलाके में स्थित इस होटल के 9वें फ्लोर पर यह रिसेप्शन आयोजित होगा। 
 
ऐसा माना जा रहा है कि इस खास आयोजन में भारत रत्न सचिन तेंडुलकर और युवराजसिंह के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी महेन्द्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ी पहुंचकर धमाल मचाने वाले हैं। इनके अलावा अनुष्का शर्मा से जुड़ीं फिल्मी हस्तियां भी जश्न में शरीक होंगी। हालांकि यह माना जा रहा है कि विदेश में शूटिंग के चलते शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान इस आयोजन में शामिल नहीं हो पाएंगे। 
 
ऐसा भी माना जा रहा है कि विराट कोहली के अच्छे दोस्त और क्रिकेटर हरभजनसिंह और एबी डिविलियर्स इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे। भज्जी जहां क्रिसमस छुट्‍टी पर विदेश गए हैं, वहीं एबी खेल के चलते यहां पहुंच पाएंगे। गौरतलब है कि कोहली ने इसी महीने की 11 तारीख को अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सात फेरे लिए हैं।
ये भी पढ़ें
डुप्लेसिस बाहर, डी'विलियर्स करेंगे दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी