रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 मई 2018 (23:05 IST)

भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरी बार बने वर्ष के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरी बार बने वर्ष के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर - Virat Kohli
मुंबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली को सोमवार को यहां वर्ष 2017-18 के लिए वर्ष का सिएट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया और यह तीसरा अवसर है जबकि उन्होंने यह पुरस्कार हासिल किया। कोहली को इससे पहले वर्ष 2011-12 और 2013-14 में भी यह पुरस्कार मिला था।
 
 
भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को वर्ष का अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज चुना गया। अपने जमाने के मशहूर विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर को 'जीवनपर्यंत उपलब्धि' पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।
 
भारतीय महिला टीम की ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल विश्व कप में खेली गई नाबाद 171 रनों की पारी को वर्ष की बेजोड़ पारी, मयंक अग्रवाल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी और शुभमान गिल को सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 खिलाड़ी चुना गया।
 
अन्य पुरस्कारों में अफगानिस्तान के राशिद खान को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज और न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो को सर्वश्रेष्ठ टी-20 गेंदबाज का पुरस्कार मिला जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल को 'पॉपुलर च्वॉइस अवॉर्ड' दिया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
रूसी फुटबॉल प्रमुख ने पूछा, स्टेडियम की छत कहां है?