गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Top 10 batsman with highest strike rates
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (16:23 IST)

यह हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप 10 बल्लेबाज

यह हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप 10 बल्लेबाज - Top 10 batsman with highest strike rates
आईपीएल मतलब चौकों और छक्कों की बारिश। इस टूर्नामेंट में दर्शकों ने इसलिए ही 200 से ज्यादा रन चेस होते हुए देखे हैं। जो टीम जितने ज्यादा रन बना सकती है वह जीतती है। इस कारण तेज गति से रन बनाने वाले बल्लेबाजों का इस खेल में हमेशा बोलबाला रहा है।
 
तेज रन गति स्ट्राइक रेट से नापी जाती है जितनी कम गेंदो में बल्लेबाज जितने ज्यादा रन बनाएगा उसकी स्ट्राइक रेट उतनी ही अच्छी होगी। जितनी ज्यादा गेंदे रन बनाने में लगेंगे स्ट्राइक रेट उतनी ही कम होगी। 
 
नजर डालते हैं आईपीएल 2021 में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाजों को जिनकी अब तक है सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट। इस लिस्ट में सिर्फ वही बल्लेबाज शामिल नहीं हैं जो वर्तमान में किसी फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं, बल्कि पूरे आईपीएल इतिहास के कुछ पूर्व क्रिकेटर भी शामिल हैं।
 
 
1) आंद्रे रसल -182.33
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। आईपीएल सहित दूसरी लीग में भी वह ताबड़तोड़ रन बनाते हैं। आईपीएल में उनकी स्ट्राइक रेट सबसे अधिक 182.33 की है।
 
अपने आईपीएल करियर में उन्होंने 74 मैच खेलकर 1517 रन बनाए। इसमें 8 अर्धशतक शामिल है। रसेल का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 88 रनों का है।
 
2) निकोलस पूरन- 165.4
 
पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन का स्ट्राइक रेट भी खासा अच्छा है। उन्हें इस कारण आईपीएल 2020 के बाद रीलीज नहीं किया गया। दूसरे स्थान पर पूरन हैं जिनका स्ट्राइक रेट 165.4 का है।
 
पूरन ने सिर्फ 2 सीज ही आईपीएल खेला है और 21 मैच खेलकर 315 रन बनाए। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। पूरन का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 77 रनों का है।
 
3) सुनील नरेन- 164.27 
तीसरे नंबर पर भी वेस्टइंडीज का खिलाड़ी जो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलता है। नरेन वैसे तो अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कुछ सीजन पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने भेजा जिससे उन्हें फायदा पहुंचा। 
 
नरेन के 120 मैचों में 892 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 4 अर्धशतक लगाए हैं। 75 रन आईपीएल में नरेन का सर्वाधिक स्कोर है।
 
4) हार्दिक पांड्या- 159.27
 
भारतीय टीम और मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर अंतिम ओवरों में तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनका कुल स्ट्राइक रेट 159.27 का है। 
 
आईपीएल करियर में हार्दिक ने अब तक 80 मैच खेले हैं और 1349 रन बनाए हैं। उन्होंने भी 4 अर्धशतक लगाए हैं। हार्दिक का सर्वाधिक स्कोर 91 रनों का है।
 
 
5) क्रिस मॉरिस -157.88 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से राजस्थान रॉयल्स में गए दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस नीलामी में रिकॉर्ड 16.25 करोड़ में बिके जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम है। इसका कारण है उनकी स्ट्राइक रेट जो 157.88 की है।
 
मॉरिस ने अपने आईपीएल करियर के 70 मैचों में 551 रन बनाए हैं। वह अब तक सिर्फ 2 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 का रहा है।
 
 
6) वीरेंद्र सहवाग- 155.44 
पहले दिल्ली और फिर पंजाब के लिए खेल चुके भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सहवाग को क्रिकेट छोड़े हुए अरसा हो गया फिर भी उनका इस लिस्ट में नाम होना यह बताता है कि वह कितने खतरनाक थे।
 
अपने पूरे आईपीएल करियर ने सहवाग ने 104 मैच खेलकर 2728 रन बनाए। इसमें 16 अर्धशतक और 2 शतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रनों का रहा है। 
 
7) ग्लेन मैक्सवेल- 154.68
 
पंजाब किंग्स द्वारा रीलीज किए गए ग्लैन मैक्सवेल इस सार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा है। उनको 14.25 करोड़ में फ्रैंचाइजी ने उनके 154.68 की स्ट्राइक रेट के कारण लिया है।
 
ग्लेन मैक्सवेल ने कुल 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। इसमें 6 शतक शामिल हैं। मैक्सवेल का सर्वाधिक स्कोर 92 रनों का रहा है।
 
 
8) ऋषभ पंत -151.97

हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने ऋषभ पंत अपने छक्के और चौकों के लिए मशहूर हो गए हैं। भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे वनडे में उन्होंने 75 प्लस की सबसे तेज भारतीय पारी खेली थी। पंत का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 151.97 का है।
 
68 आईपीएल मैचों में ऋषभ पंत ने 2079 रन बनाए हैं। उन्होंने न केवल 12 बार पचास रन बनाए हैं बल्कि 1 शतक भी उनके नाम है। यह 128 रनों की नाबाद पारी उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है।
 
 
9) एबी डीविलियर्स -151.91
 
पूर्व दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डीविलियर्स मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर है क्योंकि वह मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 151.91 का है। 
 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रमुख बल्लेबाज ने 169 मैचों में 4849 रन बनाए हैं। उन्होंने 38 अर्धशतक और 3 शतक इस लीग में जड़े है। एबीडी का सर्वाधिक स्कोर 133 रनों का है। 
 
10) क्रिस गेल- 150.11
यूनिवर्सल बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अपने लंबे लंबे छक्कों के लिए जाने जाते हैं। 41 वर्षीय गेल के बल्ले में अभी भी दम है यह उनकी 150.11 की स्ट्राइक रेट बताती है। इस कारण उनको पंजाब किंग्स ने रीटेन भी किया है।
 
गेल ने आईपीएल में कुल 132 मैच खेले हैं और 4772 रन बनाए हैं। इसमें 31 अर्धशतक और 6 शतक शामिल हैं। 175 रनों की उनकी रिकॉर्ड पारी आईपीएल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। (वेबदुनिया डेस्क)
ये भी पढ़ें
मुंबई टीम से जुड़े पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरन मोरे को हुआ कोरोना