1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. team India wins odi series in australia

जीत के बाद भी टीम इंडिया के हाथ खाली, गावस्कर ने लगाई फटकार

team India
मेलबर्न। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया को इस बात के लिए लताड़ा कि उसने भारतीय टीम के ऐतिहासिक श्रृंखला जीतने के बाद कोई नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी उस राजस्व के हिस्सेदार हैं जिससे बनाने में मदद करते हैं। भारत ने आस्ट्रेलिया में उसको पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज में 2-1 से हराया।
 
मैन ऑफ द मैच युजवेंद्र चहल और मैन ऑफ द सीरीज महेंद्र सिंह धोनी को मैच के बाद 500-500 डॉलर दिए गए। खिलाड़ियों ने यह इनामी राशि दान में दे दी। 
 
गावस्कर ने कहा, '500 डालर क्या हैं, यह शर्मनाक है कि टीम को सिर्फ एक ट्रॉफी मिली। वे (आयोजक) प्रसारण अधिकारों से इतनी राशि अर्जित करते हैं। वे खिलाड़ियों को अच्छी इनामी राशि क्यों नहीं दे सकते? आखिरकार खिलाड़ी ही खेल को इतनी राशि (प्रायोजकों से) दिलाते हैं।' उन्होंने कहा कि विम्बलडन चैम्पियनशिप में दी जाने वाली राशि को देखिए।
 
टीम को पूर्व बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने महज विजेता ट्रॉफी प्रदान की। गावस्कर ने मेजबानों की आलोचना की कि उन्हें कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया गया।
 
अगला लेख
रवि शास्त्री का बड़ा बयान, सचिन को गुस्सा होते देखा है, लेकिन धोनी को नहीं