1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. new record of dhoni against australia

IND vs AUS: युजवेंद्र चहल ने 6 विकेट लेकर कहर बरपा दिया तो धोनी ने बना डाला नया रिकॉर्ड

MS Dhoni
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए तीसरे और सीरीज के फाइनल वनडे में युजवेंद्र चहल ने गजब की गेंदबाजी करते हुए आधी से अधिक कंगारू टीम को पेवेलियन भेज दिया। उन्होंने 6 विकेट लेते हुए अपना चयन सार्थक किया।
 
उल्लेखनीय है कि चहल को इस सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में मौका नहीं दिया गया था, लेकिन मौका मिलते ही उन्होंने वनडे का अपना सबसे बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन करते हुए 10 ओवरों में 42 रन देकर 6 विकेट ले डाले। इसके पहले उन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 22 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 
 
इसके अलावा स्टंपिंग का बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये 17वीं स्टंपिंग की है, खतरनाक नजर आ रहे शान मार्श को 39 रन पर स्टंप कर धोनी ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर करने से रोकने में बड़ी भूमिका निभाई।
 
धोनी के ही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 117 स्टंपिंग हैं।
अगला लेख
India Vs Australia 3rd ODI : भारत‍ और ऑस्ट्रेलिया मैच का ताजा हाल