1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Team India, Mahendra Singh Dhoni, Gully Cricket

Team India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गली क्रिकेट के व्दारा अपने स्कूल के दिनों का याद किया

Team India
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम से अवकाश लेकर क्रिकेट के मैदान से बाहर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को गली क्रिकेट का एक वीडियो साझा कर अपने स्कूल के दिनों को याद किया। धोनी की कप्तानी में वर्ष 2007 में इसी दिन भारत ने ट्वंटी-20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। 
ALSO READ: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर छिड़ी बहस, बांग्लादेश दौरे पर भी नहीं जाएंगे 
धोनी पिछले कुछ दिनों से अपनी संन्यास की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अवकाश के चलते फिलहाल भारतीय क्रिकेट से दूर हैं और इस वर्ष इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद से ही टीम का हिस्सा नहीं हैं।ALSO READ: बिजली कटौती से परेशान हैं एमएस धोनी की पत्नी साक्षी, झारखंड सरकार को लगेगा 'करंट' 
विकेटकीपर बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें कुछ लोग गली में क्रिकेट खेल रहे हैं और बल्लेबाज अंपायर के आउट देने पर भी उस फैसले को मानने को तैयार नहीं है। धोनी ने इस वीडियो के साथ लिखा, हम सभी ने स्कूल के दिनों में क्रिकेट खेलते हुए ऐसा जरूर देखा होगा। 
ALSO READ: धोनी नहीं, ऋषभ पंत हैं गावस्कर की पहली पसंद, जानिए क्या है कारण 
उन्होंने लिखा, यह गेंद से फन ट्रायल थी, अंपायर का फैसला आखिरी फैसला होता है। यह स्कूल के दिनों की याद ताजा करा रहा है। यदि हमारे पास यह वीडियो नहीं होता तो उसने यह कभी नहीं माना होता। हम सभी ने अपने स्कूल के दिनों में भी यह देखा होगा। मजा लीजिए।
अगला लेख
इंग्लैंड ने स्टार क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर