शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Suryakumar Yadav hits a bombastic century against Srilanka
Written By
Last Updated : शनिवार, 7 जनवरी 2023 (20:53 IST)

राजकोट में मिस्टर 360 डिग्री शो, सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदो में जड़ा 2023 का पहला भारतीय शतक

राजकोट में मिस्टर 360 डिग्री शो, सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदो में जड़ा 2023 का पहला भारतीय शतक - Suryakumar Yadav hits a bombastic century against Srilanka
राजकोट में शुरुआत में धीमी भारतीय बल्लेबाजी देखने के बाद भारतीय फैंस को सूर्यकुमार यादव की एक और 360 डिग्री पारी देखने को मिली। सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदो में शतक जड़ा। यह साल 2023 का किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया पहला शतक है। श्रीलंकाई गेंदबाजों को उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए।यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका तीसरा शतक है।

सूर्यकुमार जब विकेट पर आये तब भारत का स्कोर 5.5 ओवर में 52/2 था। उन्होंने अपने अंदाज में पारी की रफ्तार बदलते हुए गिल के साथ तीसरे विकेट के लिये 53 गेंदों पर 111 रन की साझेदारी की। गिल ने 36 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों के साथ 46 रन बनाये, हालांकि उनके हाथ खोलते ही वानिंदू हसरंगा ने उन्हें बोल्ड कर दिया।

इसके बाद श्रीलंका ने कप्तान हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा को भी चार-चार रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया, लेकिन सूर्य ने विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रखते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा शतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 51 गेंदों की अपनी पारी में सात चौके और नौ छक्के जड़कर 112 रन बनाये। अक्षर पटेल ने अंत में उनका साथ देते हुए नौ गेंदों पर 21 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसकी मदद से भारत ने 20 ओवर में 228 रन बनाये।

श्रीलंंका के लिये दिलशान मदुशंका सबसे महंगे साबित हुए जिन्होंने अपने चार ओवर में दो विकेट लेकर 55 रन दिये। चमिका करुणारत्ने ने चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि कसुन रजिता और हसरंगा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

भारत ने 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (112 नाबाद) के विस्फोटक शतक के दम पर तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शनिवार को श्रीलंका के सामने 229 रन का लक्ष्य रखा।भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले ओवर में ईशान किशन का विकेट गिरने के बाद राहुल त्रिपाठी और शुभमन गिल ने मोर्चा संभाल लिया और पावरप्ले में 49 रन जोड़े। त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 35 रन बनाये जबकि उन्हें चमिका करुणारत्ने ने आउट किया।
ये भी पढ़ें
7 चौके 9 छक्के, लेट कर बैठ कर हर अंदाज में शॉट खेले सूर्यकुमार यादव ने, ट्विटर पर फैंस ने की वाहवाही