Daily Horoscope
Tue, 10 Nov 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Suresh Raina Foundation Gracias

बेटी के जन्मदिन पर सुरेश रैना ने किया यह ऐलान

Suresh Raina
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने देश की निर्धन माताओं की मदद के लिए एक फाउंडेशन शुरू किया है। रैना और उनकी पत्नी प्रियंका ने अपनी बेटी ग्रेशिया के जन्मदिन पर यह ऐलान किया।
 
रैना ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास है और अपनी बेटी के जन्मदिन पर इसका ऐलान करना और भी खास है। मेरी पत्नी इस पर काम कर रही थी और उसने काफी प्रयास किया है। मैं पूरी तरह से उसकी इस पहल के साथ हूं। उन्होंने कहा कि इस फाउंडेशन के जरिए हम महिलाओं और बच्चों के जीवन में उजाले की किरण लेकर आएंगे।
ये भी पढ़ें
IPL-10: युवा रहे हिट, गेल और एबीडी 'सुपर फ्लॉप'