138 रनों पर भारतीय पारी को समेटकर श्रीलंका ने दूसरा मैच 110 रनों से जीतकर कब्जाई सीरीज
INDvsSL अविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) की शानदार पारियों के बाद दुनित वेल्लालगे (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को
को 110 रन से हरा दिया है। इसकी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली हैं।
249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ही ओवर मे ए फर्नांडो ने शुभमन गिल (6) को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। इसके बाद आठवें ओवर में दुनित वेल्लालगे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काे आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 20 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुय (35) रन बनाये। विराट कोहली (20) भी वेल्लालगे का शिकार बने। ऋषभ पंत (6), श्रेयस अय्यर (8), अक्षर पटेल (2), रियान पराग (15), शिवम दुबे (9), कुलदीप यादव (6) रन बनाकर आउट हुये। वॉशिंगटन सुंदर ने 25 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। एक बार फिर भारतीय टीम श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों के आगेभ भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिये और पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई।श्रीलंका की ओर से दुनित वेल्लालगे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया। महीश तीक्षणा और जेफ्री वैंडरसे को दो-दो विकेट मिले। असिता फर्नांडो ने एक विकेट लिया।
दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। 36वें ओवर में रियान पराग ने शतक की ओर बढ़ रहे अविष्का फर्नांडो (96) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान चरित असलंका (10) भी पराग का शिकार बने। सदीरा समराविक्रमा (शून्य) को सिराज ने पगबाधा किया। कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस (59) को आउट किया। जनित लियानगे (8), दुनित वेल्लालगे (2) रन बनाकर आउट हुये। कामिंडु मेंडिस (23) और महीश तीक्षणा (3) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से रियान पराग ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)
को 110 रन से हरा दिया है। इसकी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली हैं।
इससे पहले आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया था। बल्लेबाजी करने उतरी पतुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 89 रन जोड़े। 20वें ओवर में अक्षर पटेल ने पतुम निसंका (45) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने फिर से पारी को सभाला।Sri Lanka seal the ODI series 2-0! What a dominant performance from our Lions! #SLvIND pic.twitter.com/py9hzveaYz
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) August 7, 2024