1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sri Lanka World Cup Cricket Team Sponsor

श्रीलंका की विश्व कप टीम को मिला भारतीय प्रायोजक

Sri Lanka World Cup Cricket Team
नई दिल्ली। श्रीलंका की विश्व कप टीम को भारतीय प्रायोजक मिल गया है। केंट आरओ सिस्टम्स 30 मई से  इंग्लैंड में शुरू होने आईसीसी विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में श्रीलंका की टीम को प्रायोजित करेगा। केंट आरओ  दुनिया में अग्रणी आरओ वॉटर प्यूरीफायर है। 
 
केंट आरओ के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. महेश गुप्ता ने यह घोषणा करते हुए बताया कि श्रीलंका की टीम जर्सी पर केंट का लोगो होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष ने इस जर्सी को रिलीज किया।
अगला लेख
IPL 2019 : पंजाब के खिलाफ चेन्नई की निगाहें शीर्ष स्थान बरकरार रखने पर