सम्बंधित जानकारी
- टी-20 में जो कारनामा विराट और रोहित नहीं कर सके, उसे मिताली राज ने कर दिखाया
- भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीद बरकरार
- भारत में स्वास्थ्य सेवाओं का गिरता स्तर
- रणतुंगा ने कहा, श्रीलंका में शीर्ष स्तर तक फैला है भ्रष्टाचार
- मोर्गन चोटिल, अफरीदी करेंगे विश्व एकादश की अगुवाई
गेंद से छेड़छाड़ विवाद के कारण 2 घंटे बाद मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम
ग्रास आइलेट (सेंट लूसिया)। गेंद से छेड़छाड़ से जुड़े विवाद के कारण शनिवार को विंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच एक समय अधर में लटक गया था। अंपायरों की गेंद बदलने की मांग से नाराज श्रीलंका ने खेल के तीसरे दिन शनिवार को यहां मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया लेकिन आखिर में निर्धारित समय से 2 घंटे बाद खेल शुरू हो गया।
अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड उस गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे जिसका उपयोग दूसरे दिन के खेल के आखिर में किया गया था। श्रीलंकाई टीम से कहा गया कि वे उसी गेंद से खेल आगे शुरू नहीं कर सकते।
इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल की अगुवाई में टीम ने मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया। विंडीज को श्रीलंका के 253 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 2 विकेट पर 118 रन से आगे बढ़ानी थी। (भाषा)
