3 अलग अलग टीमों से IPL Final खेलने वाले पहले कप्तान बने श्रेयस अय्यर
बड़े मौकों पर संयम से अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है: श्रेयस
श्रेयस अय्यर ने बीते कुछ सालों में इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी श्रेष्ठता कैसी साबित की है इसका अंदाजा इस ही बात से लगाया जा सकता है कि वह इस लीग में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जो तीन अलग अलग फ्रैंचाइजियों को IPL Final में ले जा चुके हैं। साल 2019 और 2020 में वह दिल्ली को प्लेऑफ में ले गए थे। पिछले साल वह कोलकाता के विजयी कप्तान थे और इस साल वह पंजाब को प्लेऑफ में ले जाने में सफल रहे।
दिलचस्प बात यह रही की इन तीनों मौकों पर यह तीन टीमें फाइनल में जाने में सफल रही। इनमें से 2020 फाइनल में श्रेयस को बतौर दिल्ली के कप्तान के तौर पर सफलता नहीं मिली और मुंबई ने फाइनल जीता। वहीं पिछले साल कोलकाता को श्रेयस ने बतौर कप्तान खिताब जिताया अब वह पंजाब के कप्तान के तौर पर सफलता दोहरा पाते हैं या नहीं यह मंगलवार को पता चलेगा।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि बड़े मौकों पर जब आप संयम रखते है तो आपके अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है।
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने कहा कि मुझे बड़े मौको पर खेलना अच्छा लगता है, मैं हमेश अपने साथियों से कहता हूं जब आप बड़े मौको पर संयम रखते हैं तो आपके अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ जाती है।
युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों अय्यर ने कहा कि मैं उन्हें अधिक निर्देश नहीं देता, बस उन्हें उनके अंदाज़ में खेलने देता हूं। उनमें जो निडरता है, वही मुझे पसंद है। भले ही अनुभव कम हो, लेकिन उनके पास विचार होते हैं और वो उन्हें साझा भी करते हैं।
आखिर में उन्होंने कहा कि मैं अभी इसी पल में हूं, इस जीत का आनंद उठा रहा हूं। लेकिन काम अभी आधा ही हुआ है।
SHREYAS IYER - CAPTAIN CONSISTENT! pic.twitter.com/ch3x1rCiz4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 19, 2025
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि बड़े मौकों पर जब आप संयम रखते है तो आपके अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है।
आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस ने कहा कि मुझे बड़े मौको पर खेलना अच्छा लगता है, मैं हमेश अपने साथियों से कहता हूं जब आप बड़े मौको पर संयम रखते हैं तो आपके अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि आरसीबी के खिलाफ हार के बाद हमने इस पर अधिक बात नहीं की कि हमने कहां गलती की। हमें पता है कि हमने इस सत्र कैसा क्रिकेट खेला है। भले ही कुछ खिलाड़ियों को बड़े मौको पर खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन वे साहसी हैं।Shreyas GOAT Iyer pic.twitter.com/lFBxeTXlOu
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) June 1, 2025
आखिर में उन्होंने कहा कि मैं अभी इसी पल में हूं, इस जीत का आनंद उठा रहा हूं। लेकिन काम अभी आधा ही हुआ है।

